top of page

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 110 मदरसों पर लटके ताले

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 22 मार्च
  • 1 मिनट पठन



उत्तराखंड प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सख्त अभियान जारी है। अब तक उत्तराखंड में 110 अवैध मदरसों पर ताला लगाया जा चुका है। यह मदरसे सरकार की अनुमति के बिना चलाए जा रहे थे, और प्रशासन द्वारा इन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में 3, जसपुर में 1 और हरिद्वार में 2 अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही, पहले देहरादून और पौड़ी में भी 92 मदरसों को सील किया जा चुका है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 अवैध मदरसों को बंद किया जा चुका है।


प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान को गंभीरता से लिया जा रहा है, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को इस मामले में फ्री हैंड दिया हुआ है। यह कार्रवाई बिना किसी भय या पक्षपाती रवैये के की जा रही है। प्रशासन अब इस जांच में जुटा है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध मदरसों का संचालन कौन कर रहा था और यहां छात्रों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही थी।


मुख्यमंत्री धामी का संदेश स्पष्ट है कि प्रदेश के संविधानिक और सांस्कृतिक स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति या संस्था धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है, बल्कि प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखना भी है।

bottom of page