top of page

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, पदकों की संख्या 33 पहुंची

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 6 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन



उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य के पदकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई, जिसमें चार स्वर्ण शामिल हैं। इसके अलावा, बॉक्सिंग में पांच पदक पक्के हो चुके हैं।


लॉन बाल में उत्तराखंड का दबदबा


लॉन बाल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चमोली जिले के उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। वहीं, पौड़ी की चंद्रयोगिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष युगल स्पर्धा में उत्सव और अभिषेक की जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीता।


रोइंग और कैनोइंग में भी सफलता


रोइंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीते, जबकि कैनोइंग में एक कांस्य पदक राज्य के नाम रहा।


बॉक्सिंग में पांच पदक तय


बॉक्सिंग में उत्तराखंड के लिए बड़ी सफलता मिली है। निवेदिता, काजल फस्वार्ण, कपिल पोखरिया, हिमांशु सोलंकी और नरेंद्र सिंह का पदक पक्का हो गया है। अब इन खिलाड़ियों की नजर स्वर्ण पदक पर है।


पदक तालिका में शीर्ष तीन राज्य


कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।


सर्विसेज 27 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य सहित 46 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।


मध्य प्रदेश ने 17 स्वर्ण सहित 34 पदक जीतकर महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

bottom of page