National Games 2025 के चलते टिहरी बन रहा है खेलों का हब: CM धामी
- ANH News
- 11 फ़र॰
- 1 मिनट पठन

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों के चलते टिहरी बांध की झील में कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रदेश के मुख़्यमंत्री ने बताया कि आज से जल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। यहाँ पर्यटन, जल क्रीड़ा जैसे कई अन्य खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
सीएम धामी ने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल के आयोजन के बाद प्रदेश का टिहरी क्षेत्र हब बनकर उभरा है। राष्ट्रीय खेलों के तहत इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें भाजपा सरकार का यही प्रयास है कि सालभर ऐसी कई प्रतियोगिताओ का आयोजन होता रहे। जिससे हमारे आसपास के क्षेत्रो की समृद्धि विकसित हो, साथ ही रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी हों।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी बांध की झील में कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यहां रोइंग प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि आज से जल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यहां जल क्रीड़ा, पर्यटन, अन्य खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस राष्ट्रीय खेल के आयोजन के बाद हमारा टिहरी क्षेत्र हब बनकर उभरा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी। हमारा प्रयास है कि यहां पूरे साल प्रतियोगिताएं होती रहें, ताकि हमारे आसपास के क्षेत्रों में समृद्धि आए और साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हों।