CHardham Yarta 2025: हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करने के नियमों में बदलाव, पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल
- ANH News
- 20 अप्रैल
- 2 मिनट पठन

उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने चार्टर हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन हेतु विस्तृत मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है। इस SOP का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित हवाई सेवा उपलब्ध कराना है।
चार्टर ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य पंजीकरण
चार्टर हेलीकॉप्टर सेवाएं देने वाले सभी ऑपरेटरों को 25 अप्रैल 2024 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बिना किसी भी ऑपरेटर को उड़ान संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हेलिपैड से होगा संचालन
हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलिपैड सहित अन्य अनुमोदित स्थानों से किया जाएगा। यह सेवा देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है।
SOP में प्रमुख प्रावधान
बुकिंग और रिफंड नीति:
-यदि यात्री द्वारा बुकिंग रद्द की जाती है या ऑपरेटर उड़ान रद्द करता है, तो पूरी बुकिंग राशि शत प्रतिशत वापस करनी होगी।
-1 से 7 दिन पहले रद्दीकरण की सूचना देने पर ऑपरेटर को ₹2500 असुविधा भत्ता देना होगा।
-8 से 24 घंटे पहले उड़ान रद्द होने पर ₹15,000 असुविधा भत्ता + ₹10,000 अतिरिक्त या पूरी बुकिंग राशि लौटानी होगी।
-8 घंटे से कम समय में उड़ान रद्द करने की स्थिति में ₹20,000 असुविधा भत्ता + ₹10,000 अतिरिक्त देना होगा।
उड़ान में देरी पर रिफ्रेशमेंट:
यदि हेलीकॉप्टर उड़ान में 2 से 5 घंटे की देरी होती है, तो यात्रियों को रिफ्रेशमेंट सुविधा उपलब्ध करानी होगी। 5 घंटे से अधिक देरी होने पर ऑपरेटर को ₹5000 असुविधा भत्ता देना अनिवार्य होगा।
ओवरबुकिंग या बोडिंग से इनकार:
यदि यात्री को ओवरबुकिंग के चलते बोर्डिंग से मना किया जाता है, तो ऑपरेटर को ₹1,00,000 की पेनल्टी देनी होगी।
हादसे की स्थिति में मुआवजा:
हेलीकॉप्टर हादसे में यदि किसी यात्री की मृत्यु होती है, तो ऑपरेटर को प्रति यात्री ₹1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना अनिवार्य होगा।
यू-काडा की CEO सोनिका का बयान:
यू-काडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि,
"चार्टर हेलिकॉप्टर सेवाओं की बढ़ती मांग और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए यह SOP तैयार की गई है। हमारा उद्देश्य यात्रा को हर दृष्टिकोण से सुगम और भरोसेमंद बनाना है।"
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाएं अब ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और उपभोक्ता हितैषी होंगी। ये नई SOP न केवल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, बल्कि उनके समय और धन की भी पूरी कद्र करती है।