Republic Day 2025: राज्यपाल ने Dehradun परेड ग्राउंड में ली परेड की सलामी, कई विभागों ने किया झांकी प्रदर्शन
- ANH News
- 26 जन॰
- 1 मिनट पठन

देहरादून(Dehradun): आज गणतंत्र दिवस समारोह का देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने देश की अखंडता और एकता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को स्मरण कर श्रंद्धाजलि दी। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे. इस अवसर पर कई विभागों द्वारा झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि देश की आजादी के शताब्दी साल 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं आज का नया भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनना भारत की तेज प्रगति का सूचक है। हमारी पहचान केवल आर्थिक व सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है। अब हमारी उपलब्धियां विज्ञानं, तकनीक, खेल एवं संस्कृति में भी अद्वितीय है।