top of page

Nikay Chunav: सूची में नाम नहीं कई मतदाता वोट डालने से रहे वंचित, पूर्व CM भी नहीं डाल पाए अपना मत

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 24 जन॰
  • 1 मिनट पठन



नगर निकाय चुनाव: बीते गुरूवार को नगर निगम चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में कई मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। क्योंकि मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से आम मतदाता के साथ-साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मतदान करने से वंचित रह गए।


नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी दो दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुँच गए थे। नगर के पनलोट वार्ड में उनका मतदान केंद्र था। जब मतदाता सूची देखी तो उसमें नाम गलत होने से वह मतदान नहीं कर सके। जिसके कारण उनके बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।

दरअसल चुनाव के दिन कई वार्डों से मतदाताओ का सूची में नहीं होने की शिकायते आ रही थी। जिसकी वजह से लोग एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूचियों में नाम ढूंढते नजर आये।


वहीं ऋषिकेश नगर निगम व डोईवाला के मतदान में मतदाता आगे रही। ऋषिकेश में 44003 में से 30158 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि 47578 में से 30093 पुरुष मतदाताओं में मतदान किया। वहीं डोईवाला में 29399 महिला मतदाताओं में से 21009 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि 31030 पुरुष मतदाताओं में से 19760 मतदाताओं ने मतदान किया।

bottom of page