38वें National Games: पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी और तय धनराशि के रूप में पुरस्कार
- ANH News
- 14 फ़र॰
- 1 मिनट पठन

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने शतक मारते हुए पहली बार 101 पदक जीतने का कीर्तिमान बनाया है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। खेलों के आखिरी दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिलने से प्रदेश ने पदकों का शतक लगाया। इसमें 24 स्वर्ण, 35 रजत एवं 42 कांस्य पदक शामिल हैं।
सबसे पहले वुशु में ज्योति ने पहला मैडल जीताया है। इसके बाद लगातार पदकों की बरसात शुरू हो गयी। जिसमें बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलॉन, जुडो, कैनोइंग और कयाकिंग, योगासन, लॉनबाल और कुश्ती में खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचाया। अब सरकार पदक विजेताओं को पुरस्कार के रूप में तय धनराशि और नौकरी देगी।
राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को तय धनराशि के रूप में छह से लेकर 32 लाख रुपये तक मिलेंगे। कांस्य विजेता को छ: लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप दी जाएगी। जबकि स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक 12 लाख रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय खेलों में सबसे शानदार प्रदर्शन अंकिता ध्यानी ने किया है। जिसने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। जिसे तय पुरस्कार की धनराशि के रूप में 32 लाख रुपये प्राप्त होंगे।
सरकार राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रति पदक तय धनराशि पुरस्कार के रूप में देगी। पहले निर्धारित नीति के तहत उन्हें सरकारी नौकरी भी मिलेगी। - खेल मंत्री, रेखा आर्या