Haridwar: 26 जनवरी को एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम लोकजीत सिंह को मिलेगा 'मेडल'
- ANH News
- 24 जन॰
- 1 मिनट पठन

26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कई जाबांज पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर इन अधिकारीयों और कर्मचारियों का सम्मान राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करेगा जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन कर रहे हैं।
हरिद्वार जनपद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक और क्राइम लोकजीत सिंह राजपाल को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। बतौर नोडल अधिकारी के रूप में लोकजीत सिंह ने चारधाम यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य किया था। उन्होंने यात्रियों को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए स्वयं टीम के साथ ग्राउंड पर रहकर उत्कृष्ट काम किया था।
लोकजीत सिंह द्वारा अपने कार्य का वहन पूरी निष्ठा भाव को देखते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया जा रहा हैं। इस सम्मान से न केवल उनके कार्यों की सराहना है बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास और समर्पण के संबंध को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।