थम गया चुनावी शोर, आज नेताजी घर-घर जाकर मांगेंगे वोट
- ANH News
- 22 जन॰
- 1 मिनट पठन

उत्तराखंड में 23 जनवरी को होने वाले नगर निकायों के मतदान के लिए 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार-प्रसार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।
उधरमतदान संपन्न कराने के लिए आज बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बता दें कि राज्य में 1515 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिनमे कुल बूथों की संख्या 3394 हैं। पोलिंग पार्टियों में कुल 16284 कार्मिकों को शामिल किया गया है।
नगर निकायों चुनाव के लिए मतदान 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। जबकि निकायों में मतदाताओं की की संख्या 30.29 लाख है।