CM धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत ऋषिकेश में किया भूमि पूजन और शिलान्यास
- ANH News
- 2 दिन पहले
- 1 मिनट पठन

ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में नगर निगम परिसर में बनने जा रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राफ्टिंग बेस स्टेशन और कार्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया।
इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो भाजपा और स्थानीय लोग शामिल होने पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और आसपास के इलाके को आईकॉनिक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जिस देश दुनिया से आने वाले पर्यटक को को यहां पर किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना न करना पड़े और ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट क्षेत्र में पहुंचे और स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।