top of page

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले यह जरूर पढ़ें, नए ब्रॉशर का प्रकाशन, अब आठ भाषाओं में मिलेगी जानकारी

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 29 मार्च
  • 1 मिनट पठन

चारधाम यात्रा को और भी सहज बनाने के लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इस बार देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा ब्रॉशर और कैलेंडर का प्रकाशन किया है। यह ब्रॉशर आठ प्रमुख भाषाओं में प्रकाशित किए गए हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, और मलयालम शामिल हैं।


समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। इसके तहत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देश पर यह पहल की गई है।


इन ब्रॉशरों के माध्यम से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड के चारधाम - बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अन्य अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही, शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी प्रदान की गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी।


इस पहल का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं में यात्रियों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे अपनी यात्रा को आरामदायक और सहज बना सकें।

bottom of page